गरीब, महिलाओं, युवा और अन्नदाताओं को सशक्त बनाने वाला है नया बजट:- प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल
मोदी सरकार के नए बजट में देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प।
बड़वानी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को लेकर 5 अगस्त, सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय बड़वानी में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने जिला पदाधिकारियो की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया की केंद्रीय बजट पर प्रदेश के भाजपा मंत्री जयदीप पटेल ने केंद्रीय बजट में देश की जनता को दी गई सौगातो तथा मध्य प्रदेश को बजट में मिली प्राथमिकता को साझा करते हुए प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है वह देश, देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और समाज के हर वर्ग को ताकत देगा। बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प जताया है।
बजट 2024-2025 के तहत मध्यप्रदेश को केंद्रीय करो में 98000 करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 11203 करोड़ रुपये अधिक है।
इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया संयोजक नवीन गुप्ता, पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निकिता भामदरे, मण्डल अध्यक्ष मिथुन यादव, नरेंद्र बर्फा, राजेश राठौड़ आदि उपस्थित रहे।