: बड़वानी नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जिले में प्रथम बार नवाचार करते हुए वार्ड 03 बूथ क्रमांक 170 के बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कैलाश कुमावत से ध्वजारोहण करवाया ।
Rajendra Devray
/
Sun, Jan 26, 2025
/
Post views : 39
बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर 76 वां गणतन्त्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर प्रातः 08 बजे नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जिले में प्रथम बार नवाचार करते हुए वार्ड 03 बूथ क्रमांक 170 के बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कैलाश कुमावत से ध्वजारोहण करवाया ।
ध्वजारोहण से पूर्व अतिथियो द्वारा भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर द्वीप प्रज्वलित किया गया पश्चात ध्वजारोहण कर सामुहिक राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठजन, समस्त मोर्चो के पदाधिकारीगण व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गणतन्त्र दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय को तिरंगा कपड़ा से सजाकर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं तिरंगे की भव्य आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी !
उपस्थित समस्त अतिथियों ने जिलेवासियों को 76 वे गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी !