बड़वानी पुलिस बडवानी शहर में महिला सुरक्षा हेतु मुस्तैद निर्भया मोबाइल
निर्भया मोबाइल प्रभारी ने स्कूल कॉलेजों का भ्रमण कर छात्र छात्राओं को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक, श्री जगदीश डावर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में निर्भया मोबाइल द्वारा नियमित किया जा रहा है शहर बड़वानी के सभी स्कूल, कॉलेज का भ्रमण l स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाओं को निर्भया वाहन की प्रभारी सब इंस्पेक्टर शीला सोलंकी द्वारा उनके समक्ष पहुंचकर महिला अपराधों से बचने व साइबर अपराध के संबंध में, नए कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर निर्भया मोबाइल के हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प लाइन नंबर, डायल नंबर 100,112 नंबर,सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 उपलब्ध करवाये गये, साथ ही निर्भया वाहन के प्रभारी द्वारा अकारण खडे मनचलों से पूछताछ कर बिना कारण कॉलेज के आसपास खडे नहीं रहने की सख्त हिदायत देकर वहां से हटाया । निर्भया वाहन प्रभारी व्दारा शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया गया ।
*निर्भया वाहन महिला/बच्चियों की सुरक्षा हेतु लगातार शहर में भ्रमण करती है l बड़वानी शहर की महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करना ही निर्भया मोबाइल का वास्तविक उद्देश्य है। महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा हेतु निर्भया मोबाइल की टीम पूर्ण लगन से सदैव तत्पर है*