Rajendra Devray / Fri, Nov 7, 2025 / Post views : 306


[caption id="attachment_22248" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]
बड़वानी:- भाजपा जिला कार्यालय पर शाम 4 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में निर्णय लिया कि 150 वर्ष पूर्व हमारे देश को आजाद दिलवाने, क्रांतिकारियों का हौसला बढ़ाने व देशवासियों में देश भक्ति का जज्बा जगाने हेतु बंकिमचंद्र चटोपाध्याय जी ने वन्देमातरम गीत की रचना की थी जिसे आज 150 साल पूर्ण हो गए है। जिसे भाजपा पूरे देशभर में 7 से 26 नवम्बर तक उत्सव के रूप में मनाएगी।
इसी के चलते जिला मुख्यालय बड़वानी पर 8 नवम्बर को भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में इसका आयोजन किया जाएगा तथा उसके बाद पूरे जिलेभर में विधानसभा स्तर तथा प्रत्येक नगर व शहरों में आयोजित किया जाएगा।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस गीत को पूरी शिद्दत के साथ धरातल पर उतारने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला महामन्त्री भागीरथ कुशावह, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, वन्देमातरम के प्रभारी मिथुन यादव व सहप्रभारी निकिता भामदरे उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन