बड़वानी पुलिस द्वारा समर कैंप में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए "करियर काउंसलिंग "का किया आयोजन
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में समर कैंप दिनांक 20 मई से 10 जून तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के बच्चों को कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा समर केम्प में फुटबॉल, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, क्रिक्रेट, टेनिस ,मेंहँदी, डांस, कंप्यूटर स्किल्स , म्यूजिक व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में समर कैंप आज दि.02/06/20240को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए पुलिस सभागृह में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन रखा गया । उक्त कार्यक्रम में काउंसलर के रूप में डॉ. श्री दिनेश वर्मा ,प्राचार्य , शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी, डॉ.फिजा खान ,एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज इंदौर, श्री आयुष अलावा एसडीओपी पुलिस बड़वानी श्रीमती अनीता चोयल, शिक्षिका शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय बड़वानी उप निरीक्षक वीर सिंह चौहान थाना प्रभारी नागलवाड़ी ,द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र के संबंध में बताया गया । बच्चों के द्वारा किस फील्ड में कैसे आगे बढ़ा जाए व कैसे तैयारी की जाए और किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए आदि के संबंध में भी बताया गया l बच्चों की जिज्ञासाओ का भी उत्तर दिया गया ,भविष्य की योजनाओं के संबंध में भी अवगत कराया । उक्त अवसर पर डीएसपी महिला सुरक्षा, महेश सुनैया, डीएसपी अजाक जितेंद्र भास्कर, सूबेदार उषा सिसोदिया, सूबेदार अलका वास्केल व समस्त पुलिस परिवार के बच्चे वा अभिभावक उपस्थित रहे।