Rajendra Devray / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 358
जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता एवं सम्भाग संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुईं।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि उक्त जिला कार्यशाला दो सत्रों में सम्पन्न हुई जो सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चली।
कार्यक्रम से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियो द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया।
पश्चात अतिथियो द्वारा भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन उद्बोधन में मुख्य अतिथि रहे संभाग संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने पार्टी की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें प्रशिक्षित करती है। आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ के लिए जरूरी है जिससे कार्यकर्ताओ को गढ़ने का कार्य किया जाता है। एक अनुशाषित कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण वर्ग जरूरी है। आगे उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वही जिला अध्यक्ष अजय यादव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि इस प्रशिक्षण अभियान को मण्डल एवं बूथ स्तर तक उतारा जाएगा। मण्डल स्तर पर 24 घण्टे का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे वही बूथ स्तर पर चार घण्टे का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा उन्होंने आजीवन सहयोग निधि व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वही दूसरे सत्र में विशेष अतिथि रहे जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव ने पंच परिवर्तन पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि पंच परिवर्तन एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य समाज में व्यापक परिवर्तन लाना है। जिसका लक्ष्य भारत को एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है।
पंच परिवर्तन के पांच मुख्य पहलू हैं जिसमे पहला सामाजिक समरसता दूसरा कुटुंब प्रबोधन तीसरा पर्यावरण संरक्षण चौथा स्वदेशी तथा पांचवा नागरिक कर्तव्य।
दोनों सत्र में प्रशिक्षण भूमिका व उसके उद्देश्य पर जिला मंत्री जितेंद्र निकुम ने जनाकारी दी तथा संभागीय प्रशिक्षण सह-संयोजक द्वय ओमप्रकाश सोनी एवं विवेक भटोरे ने प्रशिक्षण को पीपीटी के माध्यम से समझाया।
वर्ग गीत महिला मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया व वन्देमातरम गान की प्रस्तुति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की बालिकाओं द्वारा दी गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण सह प्रभारी योगेश शर्मा ने किया।
मंचासीन अतिथि:-
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद शिंदे, अजजा मोर्चा प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी विकास डावर, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, भाजपा नेता अंतर सिंह पटेल, विकास आर्य, नवीन गुप्ता मंचासीन रहे।
इस दौरान जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा व मण्डल प्रभारी, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन