नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उत्कृष्ट विवेचना करते हुए 08 माह में आरोपी को करवायी 20 साल की सजा
उत्कृष्ट विवेचना के लिए एस पी ने टी आई को किया सम्मानित
आज दिनांक 20.06.2024 निरीक्षक, सोनल सिसोदिया थाना प्रभारी जुलवानिया तत्कालीन थाना प्रभारी अंजड़ को थाना अंजड़ के अप.क्र. 675/2023 धारा 376,376(3),376(2)(n),450,354, 354(घ)506भा.द.वि. एवं 7/8, 5एल/6, 3/4 पोक्सो एक्ट नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 08 माह में प्रकरण के उत्कृष्ट अनुसंधान व पेशेवर कार्यशैली पर अनुसंधान पूर्ण कर चालानी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी योगेश पिता मोहन प्रजापत उम्र 30 साल निवासी तलवाड़ा डेब थाना अंजड़ को 20 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डि़त किया गया है । उक्त प्रकरण के उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए निरीक्षक, सोनल सिसोदिया थाना प्रभारी जुलवानिया को पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद द्वारा प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया l