*एसपी ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश*
आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर (भा.पु.से.) ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर किया जाए। उन्होंने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने की हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार, शिकायत शाखा प्रभारी निरीक्षक रमेश तिवारी व स्टाफ मौजूद रहा l