एस पी ने की सृजन बालिकाओं से मुलाकात
पिछड़ी गरीब बस्ती की सृजन बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर किया संवाद
आज दिनांक 16.01.2025 पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने समाज के कमजोर वर्ग व झुग्गी झोपड़ी तथा पिछड़ी बस्तियों में रह रही 12 से 20 वर्ष तक सृजन बालिकाओ से की मुलाकात तथा चलाए जा रहे *विशेष अभियान सृजन* की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जो लड़किया विद्यालय नहीं जा रही है उन्हें विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया व पुलिस दीदी को अपनी दोस्त मानकर सब समस्या बताने की बात कही। उन्हें विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। सभी 12 से 20 वर्ष तक की बालिकाओं का एक सर्जन ग्रुप बनाया गया है। आप सृजन बालिकाएं 26 जनवरी को परेड मे भाग लेगे, तो सभी ने एक स्वर मे कहा कि जी हम भाग लेंगे।
सृजन बालिकाओ के लिए पुलिस अधीक्षक का नवाचार इतिहास मे पहली बार वंचित समुह की बालिकाऐ परेड करेगी।
सभी बालिकाओ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली को जाना। इस अवसर पर आर आई श्री चेतन बघेल, कार्यालयीन स्टाफ,सब इंस्पेक्टर ललीता चौहान, ए एस आई रेखा यादव, प्रधान आरक्षक गीता कनेश, काउंसलर अनिता चोयल विभिन्न बस्तियो तथा गांव से आई सृजन बालिकाऐ उपस्थित थी।थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी श्री दिनेश कुशवाह का सहयोग प्राप्त हुआl