*पुलिस अधीक्षक, श्री जगदीश डावर ने किया नवाचार*
पुलिस अधीक्षक ने शासकीय आदर्श महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक कर किया *साइबर संदेश* का विमोचन
*साइबर अपराधों को रोकने के लिए विशेष साइबर संदेश*
*अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान*
*6 स्थानीय बोलियों में किया साइबर संदेश जारी*
*हिन्दी, निमाडी, भिलाली, बारेली आयरनी एवं मराठी में की गई जारी एडवाईजारी*
*कस्बा भ्रमण के दौरान थाना मोबाइल के PA सिस्टम से की जाएगी मुनादी, बसों/कार्यक्रमों/सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा एनाउंसमेंट*
*स्थानीय WhatsApp ग्रुप में भेजा जाएगा साइबर संदेश*
पुलिस अधीक्षक, श्री जगदीश डावर ने विद्यार्थियों को बड़वानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "हम होगे कामयाब", साइबर जागरूकता, यातायात जागरूकता अभियान आदि के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग कर अपने जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करने एवं अथक परिश्रम उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि *सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता* सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा साथ ही पढ़ाई के साथ साथ जिस विधा में रुचि रखते हैं उन्हें भी जारी रखे बेहतर करे
इसी तारतम्य में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में स्कूल/महाविद्यालय, शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में सतत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
इसी अनुक्रम में चूकिं बड़वानी ग्रामीण आबादी वाला जिला है एवं 80% से अधिक आबादी ग्रामीण अंचलों में निवास करती है जहा कस्बों/शहरो में प्रमुख रूप से हिंदी/निमाड़ी बोली जाती है ग्रामीण अंचलों में भिलाली, इसी प्रकार सिलावद- पाटी क्षेत्र मे बारेली, खेतिया- पानसेमल क्षेत्र मे आयरनी एवं मराठी बोली जाती है अतः आधिक से अधिक लोगों को साइबर जागरूक करने के उद्देश्य में 6 बोलियों में साइबर जागरूकता संदेश जारी किये गये हैं जिन्हें जागरूकता शिविर/पुलिस चौपाल एवं भ्रमण के दौरान ऑडियो चलाकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बलराम बघेल, डॉ दिनेश पाटीदार एवं साइबर टीम, काउंसलर श्रीमती अनिता चोयल, शैक्षणिक स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे ।