स्वयं सेवकों द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिये
महाविद्यालय परिसर में जल पान-चाय की व्यवस्था की
बड़वानी 14 दिसम्बर 2024/ शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य डॉ बलराम बघेल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रमोद पंडित एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ दिनेश पाटीदार के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिये महाविद्यालय परिसर में जल पान-चाय की व्यवस्था की । इस अवसर पर पधारे परिक्रमा वासियों ने नर्मदा नदी एवं नर्मदा परिक्रमा के मह्त्व के बारे में स्वयं सेवकों ने जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने स्वयं सेवकों को ‘‘ स्वयं से पहले आप ‘‘ पर महत्व दिया एवं बताया कि स्वयं से पहले दूसरों की, समाज एवं देश के बारे में सोचना चाहिए। नर्मदा परिक्रमा वासियो ने महाविद्यालय परिसर एवं विद्यार्थियों के ड्रैसकोड की प्रशंसा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ रितेश भावसार, डॉ लक्ष्मी गोयल, डॉ धर्मेंद्र जाटव, डॉ तंजीम शेख, डॉ संजय हिरवे, डॉ नारायण पाटीदार, डॉ अल्केश मुवेल, डॉ राजेंद्र चौहान, आकांक्षा भावसार, गौरव सोनी समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।