*नर्मदा नदी कसरावद पुल पर आत्महत्या करने गये युवक को बडवानी पुलिस डायल 100 ने बचाकर किया परिजनों के सुपुर्द*
दिनांक 08 दिसंबर 2024 को बड़वानी डायल 100 को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक नर्मदा नदी के कसरावद पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल 100 टीम के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने नदी में युवक की ओर ट्यूब की रिंग फेंकी, जिसके सहारे वह पानी में तैरने लगा। तत्पश्चात स्थानीय नाविकों की सहायता से युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। युवक ने अपना नाम सोहन पिता ग्यारसिलाल प्रजापत, उम्र 40 वर्ष, निवासी राजपुर बताया। उसे तुरंत जिला अस्पताल, बड़वानी ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में युवक के भाई जितेंद्र पिता ग्यारसिलाल प्रजापत और साले सुनील पिता विट्ठल प्रजापत ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण सोहन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने उपचार के बाद सोहन को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही और बचाव अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की।
*विशेष भूमिकाः- निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, आर 470 सुरेन्द्र डुडवे, पायलेट कैलाश अवासीया का योगदान सराहनीय रहा है।*