*थाना बड़वानी के डायल 100 वाहन पर पदस्थ पुलिसकर्मियों की सक्रियता से युवक को सकुशल घर लौटाया*
*नर्मदा नदी कसरावद पुल पर आत्महत्या करने गये युवक को बडवानी पुलिस डायल 100 ने बचाया, किया परिजनों के सुपुर्द*
दिनांक 08.07.2024 को बडवानी डायल 100 को सूचना मिली की एक व्यक्ति नर्मदा पुल से कुदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है जिसे पकड लिया है सूचना की गंभीरता को देखते हुए बडवानी डायल 100 में लगे कर्मचारी की सक्रियता तत्काल मौके पर पहुँचे व आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक से उसका नाम पुछा तो उसने अपना नाम राहुल पिता करणसिंह गौतम निवासी सुखविलास कालोनी बडवानी का बताया जिसे पुलिस कर्मचारी द्वारा समझाकर थाने पर लेकर आये व उसके मोबाईल से नम्बर निकालकर परिजनों को थाने पर बुलाया । राहुल से आत्महत्या का प्रयास करने का कारण पुछा तो बताया की वह बिमारी से घृषित है इस कारण परिजन आये दिन ताना मारते है कि तु कुछ कमाता धमाता नही है इस कारण परेशान होकर वह आत्महत्या करना चाहता था । परिजनों के थाने उपस्थित होने पर समझाईस देकर राहुल को उसकी पत्नि पुजा के सुपुर्द किया गया । परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया ।
विशेष भूमिकाः-
थाना प्रभारी बड़वानी, निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, आर 470 सुरेन्द्रसिंह डुडवे, पायलेट कैलाश गवले का सराहनीय भूमिका रही है ।