Rajendra Devray / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 304




।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष अजय यादव, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक व जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह, जीएसटी सुधार के जिला संयोजक जितेंद्र निकुम, विधानसभा के नेता अंतर सिंह पटेल, पूर्व मंत्री व धरमपुरी विधायक जगदीश मुवेल आतिथ्य के रूप में मंचासीन रहे।
अतिथियो द्वारा भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन व दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी सुधार को लेकर जिले की सभी चारो विधानसभा में सम्मेलन आयोजित करना है।
सम्मेलन में व्यापारीवर्ग, किसानों, उपभोक्ताओ एवं लाभार्थियों को आमंत्रित करना है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने हेतु जनजागरण करना है। मोदीजी द्वारा जीएसटी में की गई कटौती आत्मनिर्भर भारत की पहली सीढ़ी है। तथा सम्मेलन में जीएसटी कटौती से हुए लाभों के बारे में हमे बताना है।
आगे उन्होंने बताया कि सैंधवा विधानसभा का सम्मेलन 13
अक्टूम्बर को सैंधाव शहर में लॉयंस सभागृह हॉल में दोपहर 3 बजे आयोजित करना तय किया गया वही राजपुर विधानसभा का सम्मेलन 14 अक्टूम्बर को राजपुर नगर में धनगर समाज मांगलिक भवन में शाम 04 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक भागीरथ कुशवाह, जीएसटी सुधार के जितेंद्र निकुम व पूर्व जिप अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल ने विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओ से आवाहन किया तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने हेतु जनजागरण करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में की गई कटौती से हुए लाभों को आमजनो तक पहुचाने की बात रखी।
काग ने भाजपा की सदस्यता ली:-
इस अवसर पर ग्राम खजूरी के मुकेश काग ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करि जिसका जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं वरिष्ठ वीरेंद्र सिंह दरबार ने भाजपा का अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
श्री काग ने खजूरी व पूरे क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन सचिन सेते व आभार मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुशवाह व भागीरथ पाटीदार, जिला मंत्री कैलाश जायसवाल, नप अध्यक्ष अंजड मांगीलाल मुकाती, राजपुर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष द्वय गोलू यादव, ऋतुराज तोमर, अशोक राठौर, गजेंद्र पटेल व कृष्णा धनगर, विनय जोशी, जितेंद्र यादव, विकास यादव, आकाश बर्मन, कालू कन्नौजे, राहुल धारसे, सोनू जायसवाल, परवीन परिहार, सुरेश गोरे, अरविंद परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन