Rajendra Devray / Sun, Feb 22, 2026 / Post views : 360
[video width="848" height="480" mp4="https://policepublicnews.com/storage/2026/02/VID-20260222-WA00741.mp4"][/video]
इसी के चलते श्याम मन्दिर को रंग बिरंगी कपड़ो, मोर पंख, झुमरो व छातो से सजाया गया वही मन्दिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
रविवार सुबह 10 बजे से ठीकरी रोड स्थित श्री बालाजी हनुमान मन्दिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई जो नगर के अस्पताल चौक, धानमंडी चौक, जटाशंकरी चौक, सराफा बाजार से होते हुए दोपहर 12 बजे श्याम मन्दिर पहुँची, वही बड़वानी से भी करीब 350 से अधिक श्यामभक्त निशान यात्रा लेकर श्याम मन्दिर पहुचे। दोनों निशान यात्राओं का बसस्टैंड पर मिलन हुआ व दोनों यात्राएं एक साथ श्याम मन्दिर पहुँची।
एक और ठीकरी रोड से अंजड की निशान यात्रा निकली तो दूसरी और बड़वानी की निशान यात्रा ने नगर में प्रवेश जिससे पूरा नगर श्याममय हो गया और हजारो भक्त निशान लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए नगर में निकले।
ठीकरी रोड से निकली निशान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए, जो हाथों में निशान लेकर ढोल ताशो व डीजे पर श्याम भजनों पर थिरकते हुए जय श्रीश्याम के जयकारे लगा रहे थे। वही फूलों से सुसज्जित ट्रेक्टर ट्राली में श्यामबाबा का आकर्षक भव्य दरबार सजाया गया था जो निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
निशान यात्रा का जगह-जगज विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा व जलपान करवा कर स्वागत सत्कार किया गया।
यात्रा में शामिल सभी भक्तों ने श्याम बाबा को निशान अर्पित किये वही श्याम मन्दिर का मुख्य शिखर ध्वज जो सूरतगढ़ के नाम से चढ़ता है जिसे खाटूधाम राजस्थान से बुलवाया गया उस ध्वज को भी यात्रा में श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण करवाया तथा श्याम बाबा को अर्पित किया यह ध्वज 27 फरवरी को फागुन माह की आमलकी एकादशी पर मन्दिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा।
दोपहर 12:30 बजे श्याम बाबा की संगीतमय महाआरती की गई पश्चात सभी श्यामभक्तो को कड़ी खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया।
25 फरवरी को होगा महाभिषेक व हवन:-
25 फरवरी को श्याम मन्दिर में अलसुबह 4 बजे से श्याम बाबा का वैदिकमंत्रोच्चार के साथ गंगा व नर्मदा जल से स्नान व गाय के दूध, दही, घी, शहद, मिश्री, केसर व अन्य औषधियों से अभिषेक किया जाएगा पश्चात सुबह 8 बजे से हवन शुरू किया जाएगा व 11 बजे पूर्णाहुति की जाएगी।
25 फरवरी को मनाएंगे फागोत्सव होली:-
25 फरवरी की शाम को 7 बजे सांयकालीन आरती के बाद श्याम बाबा को गुलाल लगाकर भक्तजन हर्बल गुलाल व फूलों की पंखुड़ियों से होली खेलेंगे व भजनों पर जमकर थिरकेंगे।
27 को फागुन की बड़ी एकादशी:-
27 फरवरी को फागुन माह की बड़ी आमलकी एकादशी पर बाबा का भव्य श्रंगार, 56 भोग, महाप्रसादी वितरण, भजन संध्या आदि का आयोजन किया जाएगा।
इस दिन लगभग 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन