बैलगाड़ी पर सपरिवार पहुंचे भरत मतदान केन्द्र पर
बड़वानी 13 मई 2024/ बड़वानी जिले में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है। मतदाताओं को कार, बाईक व सायकिल तथा पैदल तो मतदान केन्द्र पर मतदान करने हेतु देखा होगा। परन्तु विधानसभा पानसेमल के ग्राम बायगौर में श्री भरत अपने परिवार के सदस्य बुदीबाई, रायलीबाई, मजा व प्रकाश के साथ मतदान केन्द्र क्रमांक 10 में बैलगाड़ी की सवारी से आये। श्री भरत ने बताया कि मतदान के प्रति उनके पूरे परिवार में काफी उत्साह है। उन्होने कल रात को ही अपनी गाड़ी को सजा लिया था और आज जब वे पूरे परिवार के साथ मतदान करने गये तो उन्हे बहुत अच्छा लगा और उन्होने सभी से यह अपील भी की कि चुनाव के पर्व- देश के गर्व में सभी अपनी सहभागिता कर लोकतंत्र को सफलता प्रदान करे।