Rajendra Devray / Fri, Feb 6, 2026 / Post views : 397


धार जिले की जनपद पंचायत नालछा में मध्य प्रदेश शासन द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय का नवीन भवन स्वीकृत किया गया था उसका विधिवत पंडित शैलेंद्र शर्मा द्वारा पूजन पाठ करवा कर भूमि पूजन धर्मपुरी विधानसभा के विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर के कर कमलों से गरिमामय वातावरण एवं जनप्रतिनिधियों व ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्रीय सरपंचों की एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ
कार्यक्रम में मंच पर असिन अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप डाबर एवं जनपद पंचायत कर्मचारियों द्वारा किया गया स्वागत भाषण श्री डाबर द्वारा दिया गया एवं कार्य की प्रगति की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया
उक्त भवन की लागत 5 करोड़ 25 लाख से अधिक राशि स्वीकृत हुई है आदिवासी बाहुल्य विकासखंड में उक्त भवन निर्माण होने से जनता मे हर्ष है एवं विधायक श्री ठाकुर के अथक प्रयासों से जो सफलता मिली है उसकी क्षेत्र वासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है उक्त कार्यक्रम में विधायक ने अपने संबोधन मैं कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबके साथ सबका विकास लेकर आगे बढ़ती है मैं क्षेत्र के विकास की हमेशा धारणा रखता हूं उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्रामीण मनावर के उपाध्यक्ष संतोष राठौड़ बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मालीवाड़ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री भूरिया एवंसरपंच मोहन डाबर जनपद प्रतिनिधि पवन कुशवाह प्रभु बारियाअशोक मिरदवाल पूर्व सरपंच भॊजपाल दरबार आनंद सिंह ठाकुर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव युवा नेतानिखिल ग्वाल आकाश कुशवाहा बुत अध्यक्ष महेश जाट सतनारायण सेनशैलेंद्र ठाकुर जनपद पंचायत के सहायक यंत्री नीता भंवर एवं वरिष्ठ नागरिक एवं जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारिआदि बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे
अंत में आभार आर ई एस विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र कुमारखांडेकर नेमाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन