: अंजड़ शा.कन्या सीएम राइज़ स्कूल में शुक्रवार को 12 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बन रहे अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल के द्वारा सम्पन्न हुआ
Rajendra Devray
/
Fri, Aug 16, 2024
/
Post views : 289
अंजड:- नगर के बसस्टैंड स्थित पीएम श्री शा.कन्या स्कूल में शुक्रवार को 12 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बन रहे अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
विशेष अतिथि के रुप में नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान एवं जिला शिक्षा अधिकारी शिला चौहान मंचासीन रहे।
कार्यक्रम से पूर्व वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया पश्चात अतिथियो द्वारा कुदाली चला कर भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। आज पीएम श्री एवं सीएम राईज जैसी स्कूलों का बनना इसका बड़ा उदाहरण है। इन स्कूलों के माध्यम से निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं बालक बालिकाओं को दी जाएगी। अतः हम सभी को अपने-अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान विशेष अतिथि रहे नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती एवं मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पहले इतनी सुविधाए नही थी लेकिन आज केंद्र तथा प्रदेश की सराकारों ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाए चलाकर शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने का प्रयास किया है। तथा उपस्थित बालिकाओं को अच्छी पढ़ाई कर अपना, अपने परिवार तथा देश का नाम रौशन करने का आव्हान किया।
वही जिला शिक्षा अधिकारी शिला चौहान ने बालिकाओं को चिंता नही करने तथा अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक यंत्री रजनीश राव ने बनने वाले नवीन भवन के निर्माण सम्बन्धित जानकारी दी।
पीएम श्री कन्या स्कूल के प्राचार्य ललित कुमार लोनारे ने स्वागत भाषण देते हुए स्कूल से सम्बन्धित जानकारी साझा करि।
आभार पीटीआई राकेश पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, बंटी बंसल, भगत सिंह सोलंकी, भारत सिंह मण्डलोई, गौरव जोशी, सुनील भावसार, विधायक प्रतिनिधि केपी सिंह, सहायक उपयंत्री अश्विन डावर, पार्षद द्वय मनोज शर्मा, राजेन्द्र सिंह मण्डलोई, श्याम सिसोदिया, कपिल अगलचा, अशोक उपाध्याय, हितेश राठौड़, दीपक सेन के अलावा नगर के गणमान्यजन व स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।