: ग्रामीण थाना सेंधवा की बड़ी कार्यवाही 13 लाख रुपये कीमत के 131 नग गांजे के हरे पौधे कुल वजन 1 क्विंटल 25 किग्रा 900 ग्राम जप्त, आरोपी नानिया को किया गिरफ्तार
Rajendra Devray
/
Fri, Nov 15, 2024
/
Post views : 265
ग्रामीण थाना सेंधवा की बड़ी कार्यवाही 13 लाख रुपये कीमत के 131 नग गांजे के हरे पौधे कुल वजन 1 क्विंटल 25 किग्रा 900 ग्राम के जप्त, आरोपी नानिया को किया गिरफ्तार
*पुलिस कप्तान बड़वानी श्री जगदीश डावर के दिशा निर्देश में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को अवैध गांजा खेती में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, आरोपी के खेत मे से 131 नग गांजे के हरे पौधे कुल वजन 1 क्विंटल 25 किग्रा 900 ग्राम (किमती 13 लाख रुपये) के जप्त*
अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता में रखते हुए थाना सेंधवा ग्रामीण अंतर्गत मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 14.11.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहाला में नानिया पिता ईडा सेनानी (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम मोहाला ने अपनी फसल में मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे हैं। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी सेंधवा श्री कमलसिंह चौहान के निर्देशानुसार, थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने आरोपी नानिया पिता ईडा सेनानी के कब्जे वाले खेत में मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे लगे होने की पुष्टि की।
विधिवत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 131 गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन 1 क्विंटल 25 किलो 900 ग्राम और कीमत लगभग 13,00,000/- रुपये आंकी गई, को जप्त कर लिया। आरोपी नानिया पिता ईडा सेनानी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध दर्ज किया गया। थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 713/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, सहायक उप निरीक्षक संजीव पाटिल, सहायक उप निरीक्षक आशीष पंडित, प्रधान आरक्षक 220 तरुण राठौर, आरक्षक 187 गेंदिया डावर, आरक्षक 637 समरथ राठौर, आरक्षक 231 राकेश सिलोजे, आरक्षक 123 अमित पाटिल, तथा आरक्षक चालक 194 अलकेश मंडलोई की विशेष भूमिका रही*।