भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
खरगोन - बडवानी लोकसभा के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने अपना मतदान डालने के बाद विधानसभा बड़वानी सहित जिले की अन्य विधानसभा के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओ से जानकारी भी प्राप्त की ।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल ने बड़वानी विधानसभा के बड़वानी,अजराड़ा,ओसाड़ा,बुदि के मतदान केंद्रों का जायजा लिया ।वही पाटी में मतदान बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात की । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा का विजयी रथ इस बार राष्ट्र की उन्नति के साथ सबका साथ सबका विश्वास को लेकर विजयी होंगे। भाजपा एक मात्र ऐसे पार्टी है जो अंतिम व्यक्ति को साथ लेकर चलती है।भाजपा इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस दौरान लखन भावसार ,कमल भावसार ,संजय वर्मा ,रमा महाराज सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।