Rajendra Devray / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 375



जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे व भाजपा कार्यलय के सामने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमे पार्टी से बड़ा कोई नही होता है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर साफ-साफ कहा कि मैं 2014 से लगातार देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर हूं और उससे पूर्व गुजरात का कई वर्षों तक मुख्यमंत्री रहा, यह सब अपनी जगह पर है लेकिन इन सबसे बड़ी मेरे जीवन मे यदि कोई चीज है तो में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे बोस है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के इस ऐतहिसक बयान ने जता दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है जो लोकतंत्र तरीके से चलती है व पार्टी में परिवारवाद का दूर दूर तक नामोनिशान नही है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियो सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन