Rajendra Devray / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 324
नालछा :- बुधवार को भाजपा जिला धार (ग्रामीण) अंतर्गत धरमपुरी विधानसभा के नालछा में द्वारकाधीश मंदिर परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नालछा की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया सभी अतिथियों को भगवा पट्टी पहनाकर स्वागत किया गया।अभियान के निमित्त नियुक्त नालछा मंडल प्रभारी निखिल ग्वाल ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया की आगामी त्योहारों को देखते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान जिसमे स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदने के प्रति प्रेरित करने के लिए जनजागरण किया जाएगा साथ ही आगामी 16 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात 01 नवंबर से लेकर 15 नवंबर के बीच कॉलेज सेमिनार का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात 16 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच धार ग्रामीण जिले के सभी 21 मंडलो में मंडल स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता को सुनिश्चित कर बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल किया जाएगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कालूसिंह ठाकुर ने बैठक में विशेष रूप से शामिल होकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान वरिष्ठ जनसंघी मोहनलाल शर्मा,जिला मंत्री पवन कुशवाह,भाजपा नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,नालछा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष डा.महेश यादव,विधायक प्रतिनिधी अनिल पटेल,युवा मोर्चा नालछा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राहुल राठौड़,भावसिंह मकवाना,नानसिंह गिरवाल,प्रभु गुर्जर,कृष्णा गिरवाल,कृष्णा मालीवाड़,शैलेंद्र ठाकुर,दिनेश ठाकुर एवं कमल भगत सहित युवा मोर्चा के ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता मोजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अमित राठौड़ ने किया व अंत में आभार मंडल मंत्री जीवन दायमा ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन