Rajendra Devray / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 334


*नर्मदा परिक्रमा के दौरान बड़ा हादसा, बरेली निवासी परिवार मांडव के पास दुर्घटनाग्रस्त।*
मांडव// थाना मांडव अंतर्गत ग्राम मालीपुर की घाटी में, शुक्रवार दोपहर एक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। रायसेन ज़िले के बरेली तहसील निवासी आधार सिंह राजपूत अपने परिवार के साथ बोलेरो में सवार होकर, नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे। नर्मदा परिक्रमा कर ,मांडव से यात्रा का अगला पड़ाव महेश्वर था, लेकिन मांडव के पास मालीपुर घाटी में किस्मत ने करवट ले ली। दोपहर करीब 11:30 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर, घाटी के मोड पर टकराने से पलटी खा गई। मौक़े पर मांडव पुलिस पहुँची और घायलों को 108-और112 से मांडव और जिला अस्पताल पहुंचाया गया हादसे में धर्मेंद्र पिता गोविंद सिंह राजपूत और रामवती पति धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आईं जिन्हें तुरंत धार अस्पताल रेफर किया गया। बाकी छह घायल यात्रियों को मांडव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन