कांग्रेस और इंडिया गड़बंधन पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव,लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में मांगा आशीर्वाद
पाटी :- मध्य प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव कमर कसकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। गुरुवार को पाटी नगर पहुँचे मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के मंत्री अभी जेल में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई नेता जमानत पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारा घोटाले में लालू यादव को जमानत मिली हुई है। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता भी जमानत पर चल रहे हैं। सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आज से नहीं 70 साल से मंदिरों का निमंत्रण ठुकरा रही है। उन्होंने कहा कि जब सोमनाथ मंदिर का भूमिपूजन किया गया था, तब नेहरू ने सोमनाथ मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा था देश में ये सब होना ठीक नहीं है। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर का फैसला सुनाया। राम मंदिर का भूमि पूजन हो गया, निर्माण हो गया और रामलला भी आकर बैठ गए लेकिन कांग्रेस से कोई नहीं आया, इन्होंने आज फिर निमंत्रण ठुकरा दिया। अब 13 मई को जनता इन्हें ठुकराएगी। सीएम ने कहा, क्योंकि जो राम का नहीं हो सकता, वो किसी का नहीं हो सकता। लाडली बहना और किसान योजना पर की बात सीएम ने कहा कि आपने बीजेपी को चुना तो आपको लाडली बहना योजना का लाभ मिला। किसानों के खातों में भी योजना का पैसा पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना बंद नही होगी। सीएम ने जनता से बीजेपी के समर्थन में वोट मांगे। सीएम ने कांग्रेस को जीरो कहते हुए डबल विकास का वादा किया, बोले, अगर इस बार हमारी सरकार आई तो, विकास की रफ्तार डबल कर देंगे। बता दें कि बीजेपी इस बार अबकि बार 400 पार का नारा लेकर चुनावी मैदान में है। वही सभा में उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार है। किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं तो 6 हजार रुपये किसानों तक पहुंच रहे हैं। किसी का 1 रुपये भी कम नहीं हुआ है। लाडली बहनों को साढ़े 12 सौ मिलना चाहिए, उनको साढ़े 12 सौ रुपए मिल रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह ईमानदारी और बेईमानी के बीच का चुनाव है। गरीबों का राशन खाने वाली नेता सब जमानत पर हैं। डॉ. यादव ने कहा कि जैसे बटन दबाने से बल्ब जलता है। वैसे कमल के फूल का बटन दबाओगे तो नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनेगी।
वही खरगौन बड़वानी लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे पिछले कार्यकाल में लोकसभा क्षेत्र में विकास के अनेक काम हुए है और पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने भी मंत्री रहते हुए बड़वानी विधानसभा में विकास के अनगिनत कार्य किये है। घर-घर नल योजना का लाभ सभी को मिल रहा है, करोड़ो की लागत से सेमलेट, चैरवी रोड का निर्माण हुआ है तथा लगभग 13 करोड़ की लागत से पाटी नदी पर भव्य पुल का निर्माण हमारी सरकार ने ही किया है यदि आप सभी का आशीर्वाद मिला तो आगे भी विकास के कार्य ऐसे ही होते रहेंगे तथा आगामी 13 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस अवसर पर मंच पर लोकसभा प्रभारी सुभाष कोठारी, जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, बर्मा सोलंकी, बलवंत सिंह पटेल, अंजना पटेल, ओमप्रकाश सोनी, विक्रम चौहान, दिलु मालवीय, जितेंद्र सोनी, सन्तोष पाटीदार, मनीष भावसार व सभी मण्डल अध्यक्ष सहित आदि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेश भावसार ने किया।