इंदोर सिटी स्टार कान्वेंट स्कूल के बच्चो ने 68 वे गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया में कूडो प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण पदक जीतकर बनाया रिकार्ड
इंदोर सिटी कान्वेंट स्कूल इंदोर ने 68वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में सिटी स्टार कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने पांच सवर्ण पदक जीते
पदक जितने वाले विद्यर्थियो में प्रियांशु यादव, उन्नति मालवीय, मेघा चौहान, युवराज सिंह चौहान और निखिल परिहार ने स्वर्ण पदक अर्जित किए।
वही तनिष्क सोनी, धैर्यवर्धन गौर, नूर ख़ान और दिव्यांश काले दूसरे स्थान पर रहे।
सभी विजेता बच्चे अब संभागीय स्तर की प्रतियोगिता में इंदौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
मीडिया से चर्चा में सिटी कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर श्री भीका कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी स्कूल में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए नवीन तकनीकी से बच्चों की पढ़ाई के साथ बच्चों को आत्म निर्भर एव खेल के प्रति रुचि जगाना व बच्चें के टेलेंट का परीक्षण कर उसे सही मार्ग दर्शन देकर उसे आगे बढ़ाने का कार्य हमारी सिटी कान्वेंट स्कूल के द्वारा निरन्तर किया जारहा है यह उसीका परिणाम है कि हमारी स्कूल के छात्र हमेशा पढ़ाई में एव अन्य खेल गतिविधियों में सबसे आगे रहते है हमारे स्टाफ के, प्रिंसिपल योगेश्वरी , वाइस प्रिंसिपल श्री विकास वाघे, ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके परिवार को बधाइयाँ आगामी प्रतियोगिता हेतु अग्रीम शुभकामना सभी खिलाडियो को दी।