पुलिस समर कैंप बड़वानी ट्रैकिंग के दौरान बच्चो ने दिखाया अदभुत उत्साह
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला बड़वानी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे समर कैंप के दौरान आज दिनांक 22/06/2024 को कैंप में 8 वर्ष से बड़े बच्चो के लिए ट्रैकिंग का आयोजन किया गया।
यह ट्रैकिंग आज सुबह 6.30 बजे से बावनगजा चौकी से प्रारंभ होकर वन विभाग के सर्किट हाउस तक की गई । वहां लगे झूलो का सभी बच्चों ने बहुत आनंद लिया।ट्रैकिंग करते हुए बावनगजा वापसी पर सभी बच्चों के लिए स्वल्पाहार करवाया गया
इस ट्रेकिंग कार्यक्रम 100 बच्चों ने भाग लिया ।
ट्रैकिंग के दौरान सभी बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ ट्रैकिंग में डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, सूबेदार अलका वास्केल व पुलिस कर्मी रहे मौजूद