कलेक्टर ने ली पीएम श्री शालाओं के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक
बड़वानी 06 नवंबर 2024/कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में बडवानी जिले के 11 पीएमश्री शालाओं के प्राचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा पी.एम.श्री शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने में की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली एवं पी.एम.श्री. शालाओं में प्राचार्यों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला चौहान से प्राप्त जानकारी अनुसार बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी होने पर अतिथि शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए पी.एम.श्री कन्या उ.मा.वि. अंजड़ के नवीन भवन को शीघ्र हेण्डओवर करने एवं मलबा हटाने के निर्देश पी. आई यू के संभागीय यंत्री को दिए गए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आर.ई.एस.) विभाग को शालाओं में स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने के निर्देश दिए गए। पी.एम.श्री शालाओं को राज्य शासन से प्राप्त राशि को नियमानुसार समय सीमा में व्यय करने के निर्देश भी दिए गए।