ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रतापगढ़ कुष्ठ जागरूकता अभियान रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी कुष्ठ रोगियों की सेवा और सहायता की शपथ दिलाई
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोग के प्रति समुदाय को जागरूक करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने आमजन को संबोधित अभिभाषण पढ़ा। इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा के साथ जनजागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाई। इसी के साथ ही स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की गई जो कि 13 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों व उपचार के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। प्रतापगढ़ जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने कहा कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से भेदभाव दूर करने की अपील के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही जिला व ब्लॉक स्तर पर माईकिंग के द्वारा आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा उन्होंने ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर में सफेद दाग हो और उसमें सुन्नपन लगे तो सबसे पहले किसी भी सरकारी अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बिना संकोच दिखाना चाहिए।