Rajendra Devray / Fri, Dec 19, 2025 / Post views : 345




|
जनपद पंचायत निसरपुर नें सरपंच सचिव को थमाया नोटिस|
निसरपुर जनपद क़े ग्राम पंचायत ननोदा के सरपंच सचिव को फर्जी हस्ताक्षर करने मामले मे जनपद पंचायत निसरपुर की सीईओ के द्वारा नोटिस जारी किया गया। ग्राम पंचायत ननोदा के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही विक्रम पिता बलरामसिंह अलावा निवासी ग्राम ननोदा को ग्राम पंचायत ननोदा के सरपंच सचिव द्वारा फर्जी नोटिस थमा कर निर्माण कार्य रुकवाने के कार्य में नोटिस जारी किया था जिस नोटिस पर आवास योजना हितग्राही का नाम भी नहीं था। आवास योजना हितग्राही के द्वारा बताया गया था कि शासन द्वारा मुझ हितग्राही को आवास निर्माण हेतु प्रथम किश्त राशि 25000 रु अदा की गई थी जिसके बाद हितग्राही के द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसके बाद ग्राम पंचायत ननोदा से सरपंच सचिव के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर आवास योजना हितग्राही को निर्माण कार्य रुकवाने के लिए फर्जी नोटिस जारी किया। जिस पर जनपद पंचायत निसरपुर सीईओ के द्वारा सरपंच सचिव के विरुद्ध नोटिस जारी कर तीन दिवस में समक्ष उपस्थित होकर संबंधित शिकायत का प्रतिउत्तर दिया जावे।
देखने की बात यह है की खबर प्रकाशित होनें क़े बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कारवाही करते है |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन