**इंदौर लोकायुक्त की कार्यवाही*
*आवेदक:_* रजनी जाटव पति स्वर्गीय श्री पवन जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी शीतल नगर बाणगंगा इंदौर
*आरोपी* - आरक्षक हरिसिंह गुर्जर पुलिस थाना बाणगंगा जिला इंदौर नगरीय
*रिश्वत राशि*-10,000/-रुपये।
*विवरण* :_ आवेदिका के अनुसार उसके पति का स्वर्गवास वर्ष 2021 में बाइक एक्सीडेंट से हो गया है उसके बाद वह अपने सास ससुर के साथ निवास करती थी कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद से वह अपने मायके में रहने लगी सास ससुर द्वारा उसके पुत्र को उसे नहीं दिया जा रहा था जिसकी शिकायत उसने कलेक्टर महोदय के समक्ष की जिस पर SDM मल्हारगंज को जाँच सौंपी गई SDM मल्हारगंज द्वारा उसके पुत्र की कस्टडी के लिए बाणगंगा थाने के माध्यम से सम्मन जारी किया गया जिसकी एक प्रति आवेदिका को भी दी गई जिसको लेकर वह बाणगंगा थाने पहुँची तो वहाँ उसे आरक्षक हरिसिंह गुर्जर मिला जिसने आवेदिका से सम्मन तामीली के एवज़ में रुपयों की माँग की ,जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय में की गई
शिकायत सत्यापन उपरांत आरोपी को आज दिनांक 5/7/2024 को 10,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया है। कार्यवाही जारी है।