: मनावर कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार लापरवाही का बोलबाला किसानों को नही मिल रहा है योजना का खाना पूरे मंडी परिसर पर व्यापारियों का कब्जा किसान परेशान शौचालय मूत्रालय बरसो से नही हुवे साफ
Rajendra Devray
/
Tue, Oct 28, 2025
/
Post views : 321
किसानों के लिए बनाए गए केंटीन की हालत खराब शौचालय हुए खंडहर, पानी की भी कोई व्यवस्था नहींमनावर।। मध्य प्रदेश में किसानों को लेकर दोनों ही दल अपने-अपने कार्यों की बढ़ाई करते दिखाई देते हैं। परंतु वास्तव में किसानों के लिए किसी प्रकार की सहूलियत मुहैया नही करवाई जा रही। किसानों के नाम पर कागज़ों में कई सुविधा चलाई जा रही है। पर उन सुविधाओं की देख रेख ठीक ढंग से नहीं हो रही है। इस पर किसी का ध्यान नहीं। मनावर मंडी कार्यालय में किसानों के लिए चलाए जा रहे कैंटीन की हालत बद से बढ़तर हो चुकी है। किसानों को ₹ 5 के टोकन पर छह पूरी सब्जी या 6 रोटी या दाल मिलना चाहिए जो मंडी परिसर में कहीं पर भी यह व्यवस्था दिखाई नहीं देती हालांकि टेंडर जरूर हुए हैं और वह मंडी प्रशासन और टेंडर लेने वालों की आपसी मिली भगत के कारण लाखों का भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है और किसानों को भोजन नहीं मिल रहा हैवहीं मंडी प्रांगण में शौचालय की भी कोई उचित व्यवस्था अब नहीं बची है। मंडी में अव्यवस्था को देख कर यह प्रतीत होता है, कि राजनीतिक दल कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें कर ले परंतु किसी ने भी किसानों की दुर्दशा को सुधारने का प्रयास नही किया है। मंडी में व्यापारी राज अधिकारियों पर हावी है पूरी मंडी में व्यापारियों के खाली बोरे मंडी के बने चट्टोपर पूरा माल खचा खच भरा पड़ा है जिसका मंडी कोई किराया भाड़ा व्यपारियो से नही ले रही है पूरी सेवा निशुल्क मंडी दे रही है मंडी में सफाई के नाम पर कोई देखने वाला भी नही है जिसके लिए मंडी की व्यवस्थाओं में में कोई सुधार नहीं आया है। वर्तमान परिस्थितियों में किसानों के लिए जो कैंटीन संचालित किया जाना था। जो नाममात्र राशि मे भोजन देने की सरकारी योजना है वो कभी मंडी में लागू ही नही हुई ऐसा प्रतीत होता है मंडी के केटिंग में वहां पर किसी प्रकार की कोई उचित सुविधा नहीं है। एक तरफ प्रदेश सरकार को व्यापारियों से लाखों रुपए प्रति माह का कर वसूल रही है। परंतु किसानों के लिए सरकार के पास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोई बजट नहीं है। शासकीय कर्मचारी केवल अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। क्योंकि सुधारो के लिए किसी तरह का कोई प्रयास होता दिखाई नहीं दे रहा है।वर्जन - मैं 2 महीने पहले ही मंडी में जॉइन हुआ हूं। हमारे द्वारा मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी भेजी जा चुकी है। जल्द ही सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे। मंडी का कैंटीन और शौचालय पुनः तैयार किया जाएगा। - भरत सिंह डावर - मंडी सचिव