गौ रक्षा समिति ने श्री राम गौशाला को एक पिकअप मसूर चारा उपलब्ध कराया
आलीराजपूर:- नगर में स्थित श्री राम गौशाला को गौ रक्षा समिति द्वारा एक पिकअप वाहन मसुर का चारा दिया गया, गौ रक्षा समिति आलीराजपुर के प्रमुख रमेश सोमानी जी ने बताया कि एक गाड़ी मसूर का चारा गौशाला को दिया गया, श्री राम गौशाला के अध्यक्ष सुनील राठौर ने बताया कि वर्तमान में श्री राम गौशाला में गोवंश की संख्या 146 है, गोवंश की संख्या बढ़ने से गौशाला का खर्च भी बड़ गया है, इस वजह से गौ रक्षा समिति से आग्रह किया गया है कि एक गाड़ी मसूर का चारा उपलब्ध कराया जाए, तो तुरंत गौ रक्षा समिति द्वारा एक गाड़ी पिकअप मसूर का चारा उपलब्ध कराया गया, श्री राम गौशाला समिति के अध्यक्ष ने गौ रक्षा समिति का आभार माना।