जिले भर में बढ़ते अपराध चोरों के आतंक से पुलिस कप्तान ने संभालना मोर्चा
पुलिस अधीक्षक आज रविवार को टांडा पहुंचे
बढ़ते गर्मी के तापमान में भी में भी धार एसपी मनोज सिंह जी ने जिले भर के कई ग्रामों में भ्रमण किया जहां आज टांडा में बाजार हॉट भी था टांडा में पेट्रोल पंप से पूरे ग्राम में खुद सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला नगर भ्रमण कर टांडा पुलिस थाना पहुंचकर सभी थाना प्रभारी की बैठक ली वही ग्राम में सभी सर्राफा व्यापारियों को समझाइए दी कि अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और जहां लगे हुए थे उन्हें और बढ़ाने का कहा गया और उन्हें बोला गया की मैं उनके लिए हमेशा तत्पर खड़ा हूं साथ ही याह के थाना प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया भी यही है वो भी हमेशा आपके साथ है, क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को कम करने में आप लोग भी पुलिस का सहयोग करें , क्षेत्र व ग्राम में सभी सराफा व्यापारी के याह कैमरे लगने से पुलिस को भी सहयोग रहेगा कभी कुछ घटना होती है तो , ग्राम के पेट्रोल पंप है फ्लैग मार्च निकाला गया पुलिस थाने पर समापन हुआ
जिलेभर में पिछले कुछ दिनों में एकदम से बढ़ी है चोरी, लूट व डकैती की घटनाएं
धार जिले में बीते कुछ दिनों से एक दम से चोरी, लूट व डकैती की वारदातें बढ़ी है। इसमें बदमाश व्यापारियों को टारगेट कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट रहे है। गंधवानी व कुक्षी में इस तरह की वारदात देखने को मिली है। वारदात के बाद बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। इस तरह की लगातार वारदातों से व्यापारियों में डर का माहौल है। वहीं बदमाशों के हौसले बुलंद है।
इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने टीमें गठित की है। लेकिन इसके बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी जिले के दौरे पर निकले है। साथ ही जाह घटना होई है उस घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए है।
ग्राम आज बाजार हॉट होने से टांडा पुलिस सुबह से ही सख्त रही सुबह से ही ग्राम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया वही वहान चेक किया गए जिनके अधूरे दस्तावेज होने वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई
टांडा पुलिस टीम व थाना प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया अलग ही अंदाज में नजर आए