व्यख्यानमा का भव्य आयोजन आज, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मुकेश शेष मोढ अपने व्याख्यान देंगे।
अंजड:- स्वामी अमूर्तानंद पूरी सेवा न्यास द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति के तत्वावधान में दिनांक 5 मई को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में व्याख्यानमाला का आयोजन रात्रि 8 बजे से किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास ने बताया कि व्यख्यानमाला में मनीषी वक्ता के रूप में विभाग संघ चालक इंदौर के डॉ. मुकेश शेष मोढ विश्व मे बढ़ता भारतीय संस्कृति का प्रभाव विषय पर अपने सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे व कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर के समाजसेवी डॉ. एलएन वडनेरे मंचासीन रहेंगे।
व्याख्यानमाला को लेकर प्रांगण में 90 बाय 120 यानी लगभग 10500 स्क्वेयर फिट में भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है तथा 20 बाय 15 यानी 300 स्क्वेयर फिट का मंच बनाया गया है। आयोजन में महिलाए व पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग-अलग रहेगी।
वही साहित्य स्टॉल भी लगाया जाएगा जिसमे देश के विभिन्न महापुरुषों द्वारा लिखी गई प्रमुख पुस्तके रखी जायेगी।
व्याख्यानमाला में नगर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्र से करीब 1500 श्रोताओं के आने की संभावना है इस हेतु 1100 कुर्सियां लगाई गई है।
वही समिति सदस्यों द्वारा नगर सहित जिलेभर में करीब 2500 निमंत्रण कार्डो का वितरण किया गया तथा नगर के प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को निमंत्रण भेजा गया तथा घर-घर जाकर कार्डो का वितरण किया गया।
साथ आयोजन स्थल के समीप बालाजी हनुमान मंदिर के पीछे मैदान में वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है ताकि यातायात में व्यवधान उतपन्न न हो।
आयोजन को लेकर तैयारिया लगभग पूर्ण हो चुकी है व समिति सदस्यों ने नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया है।