सैल्समैन की हत्या कर सडक दुर्घटना का रूप देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिह अति० पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व नानालाल सालवी वृत्ताधिकारी वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी मिश्रीलाल चौौहन उ०नि मय टीम द्वारा सैल्समेन की हत्या कर सडक दुर्घटना का रूप देने के मामले का खुलासा कर अभियुक्त दीपक पिता सुनील कलाल निवासी अचलपुर थाना सुहापगुरा और रूपेश पिता जगदीशचन्द्र चौधरी निवासी पांच ईमली थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया घटना का विवरणः- दिनांक 20.12.2024 को थानाधिकारी देवगढ को सुचना मिली कि पुंगा तालाब जंगल मे एक व्यक्ति की लाश पडी हुई है। जिस पर थानाधिकारी देवगढ द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार वृताधिकारी धरियावद नानालाल सालवी और थानाधिकारी देवगढ मय जाप्ता के मौके पर पहुँचे। जहा एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली तथा एक मोटरसाईकिल बरसाती नाला मे गिरी पड़ी हुई थी। लाश का निरीक्षण किया जाकर जिला चिकित्सालय प्रतापगढ में रखवाई गई। जिला चिकित्सालय प्रतापगढ पर प्रार्थी अमरसिंह पिता कालु सिंह राजपुत उम्र 50 निवासी कल्याणपुरा रोड धरियावद थाना धरियावद ने एक रिपोर्ट पेश की कि मेरे परिवार में काका का लडका केसर सिंह करीब 6 माह से प्रतापगढ सालमगढ़ हाट वाईन शॉप धरियावद रोड पर सेल्समेन का काम करता था। जिसको आज दिनांक 20.12.2024 को मारपीट कर मारकर फेका गया है. मुझे शंका है कि मेरे भाई की हत्या को एक्सीटेंड का रूप देने के लिए केसर सिंह की लाश व मोटरसाईकिल को जंगल मे सडक किनारे फेंका गया है।। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 167/2024 धारा 103 (1) 238,61 (2) बीएनएस दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार वृताधिकारी वृत धरियावद व थानाधिकारी देवगढ मय टीम तथाएफएसएल युनिट व फोरेसिक युनिट बांसवाडा द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये।पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बसंल के आदेशानुसार थानाधिकारी देवगढ के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। मृतक केसरसिंह धरियावद प्रतापगढ रोड पर गायत्री माता मन्दिर के पास स्थित अग्रेजी शराब की दुकान पर काम करता था। गठित टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो पर नजर रखी गई। दिनांक 26.12.2024 को दीपक पिता सुनील कलाल उम्र 25 साल निवासी अचलपुर थाना सुहागपुरा की गतिविधी संदिग्ध लगने पर डिटेन किया जाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ कि गई तो दीपक ने बताया कि मृतक हमारी शराब की दुकान पर 08 महिने से सैल्समेन का काम करता था। दिनांक 17.12. 2024 को दुकान का हिसाब करने पर पता चला कि शराब की दुकान की सेलिंग में से करीब 6.50 लाख रूपये केसरसिंह ने गायब कर लिये है लेकिन केसरसिंह उक्त पैसे उसके द्वारा नही लेने की बात करता रहा दिनांक 19.12.2024 को दुकान पर दीपक कलाल व रूपेश चौधरी तथा उसके अन्य साथियो नें केसरसिह से सेलिग से गायब किये गये 6.50 लाख रूपये के सम्बन्ध में सच बुलाने की योजना बनाई। मृतक को योजना के अनसार पार्टी करने के बहाने से रात्री मे अचलपुर बुलाया असा उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने और हत्या को एक्सीडेट का रूप देने के लिये अभियुक्तों तथा उनके साथियों ने केसरसिंह की लाश और उसकी मोटरसाईकिल को टाटा शुमो कार में रखकर धरियावद प्रतापगढ रोड पर स्थित पुँगा तालाब जंगल में मोड पर लाश व मोटरसाईकिल को इस तहर से फेका कि देखने से एक्सीडेट जैसा प्रतीत हो व किसी को शंका ना हो। मृतक केसरसिह की लाश मिलने के बाद ठेकेदार मौके की कार्यवाही में पुलिस के साथ रहा ताकि किसी को उनकी योजना पर शंका नही हो, परतुं पुलिस द्वारा घटनास्थल निरीक्षण व मृतक केसरसिह के शरीर पर आई चोटों तथा परिस्थिति के अनुसार हत्या होना प्रतित होने से सदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी गयी तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दीपक कलाल व रूपेश चौधरी को डिटेन किया गया। अभियुक्तों द्वारा केसरसिंह की मारपीट कर हत्या करना तथा घटना को सडक दुर्घटना का रूप देना स्वीकार किया जाने पर अभियुक्तों रूपेश और दीपक को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी हो अन्य अभियुक्तगणों की तलाश जारी है।