: थाना धामनोद पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 05 आरोपी से कुल 11 महंगी चोरी की मोटर सायकल कीमती 9,70,000/- रुपये की जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
Rajendra Devray
/
Sun, Jun 30, 2024
/
Post views : 275
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना धामनोद पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 05 आरोपी से कुल 11 महंगी चोरी की मोटर सायकल कीमती 9,70,000/- रुपये की जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
गिरफ्तारशुदा 03 आरोपियो ने पूछतांछ में डेढ़ माह पूर्व थाना धामनोद क्षेत्रांतर्गत 01 गैस टंकी एजेंट की मोटर सायकल से पैसो का टंगा बैग चुराने की वारदात को कबूल किया।
थाना धामनोद पुलिस ने तीनो आरोपियो की निशादेही से उपरोक्त घटना में चोरी किए गए मश्रुका में से 20,000/- रुपये व घटना में उपयोग की गई 01 हिरो डिलक्स मोटर सायकल कुल मश्रुका कीमत 50,000/- रुपये भी बरामद करने में सफलता हासिल की।
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले में मोटर सायकल चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने हेतु मोटर सायकल चोरी में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर, शीघ्र गिरफ्तारी एवं माल मश्रुका की बरामदगी हेतु जिले के समस्त न.पु.अ./एस.डी.ओ.पी. महोदय के साथ-साथ समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में श्रीमान एस.डी.ओ.पी. धामनोद मोनिका सिंह द्वारा धामनोद अनुभाग के समस्त थाना प्रभारियो को सक्रिय मोटर सायकल चोर गिरोह पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी धामनोद निरीक्षक अमित सिंह कुशवाह द्वारा सादे कपडे मे एक टीम का गठन कर कस्बे मे सतत निगरानी करने हेतु लगाई गई थी जो टीम द्वारा कस्बे मे सतत भ्रमण कर लगातार पूर्व मे हुई मोटर सायकल चोरी के घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक करते पाया गया कि 05 संदेही युवक कस्बे में लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।
कल दिनांक 29.06.2024 को थाना धामनोद पुलिस टीम द्वारा संदेही प्रियांशु पर निगरानी रखी गई और उसे दुधी रपट से चोरी की मोटर सायकल सहित पकडा। जिसने पूछतांछ में अपने 04 अन्य साथियो दीपक भाभर, हरेसिंह उर्फ हनी चौहान, विकास चौहान व अखिलेश उर्फ अतुल के साथ मिलकर रेकी कर थाना क्षेत्र व अन्य जिलो से मोटर सायकल चोरी करना बताया गया। आरोपियो की निशादेही पर से थाना धामनोद पुलिस द्वारा कुल 11 महंगी मोटर सायकले कीमती 9,70,000/- रुपये को बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1 प्रियांशु उर्फ मुन्ना चौहान निवासी ग्राम भिकनियाखेडी थाना धामनोद जिला धार
2 दिपक पिता छोगालाल भाबर जाति भिलाला निवासी भिकनिया खेडी थाना धामनोद जिला धार
3. हरेसिंह उर्फ हनी पिता सरदार चौहान जाति भीलाला निवासी बालीपुर खुर्द थाना धामनोद जिला धार
4. विकास उर्फ आकाश उर्फ अक्कु पिता मदन चौहान जाति भिलाला सालीपुर खेडी टवलाई थाना धरमपुरी जिला धार
5. अखिलेश उर्फ अतुल पिना गंगाराम चौहान उम्म्र 19 साल जाति भील निवासी ग्राम निरगुडियापुरा थाना धामनोद जिला धार
गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से थाना धामनोद पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रही अन्य चोरियो के बारे में सख्ती से पूछतांछ करने पर आरोपी प्रियांशु, हरेसिंह व अखिलेश द्वारा डेढ़ माह पूर्व गुलझरा हनुमान मंदिर के पिछे गैस एजेंट की खडी मोटर सायकल से टंगा हुआ बैग चुराना कबूल किया, जिसमें लगभग 50,000/- रुपये थे, जो आपस में बाटना कबूल किया। थाना धामनोद पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो की निशादेही पर से कुल 20,000/- रुपये व घटना में प्रयुक्त डिलक्स मोटर सायकल को बरामद कर लिया है। आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त प्रकरणो का खुलाशा करने में श्रीमान एस.डी.ओ.पी. धामनोद मोनिका सिंह, थाना प्रभारी धामनोद निरीक्षक अमित सिंह कुशवाह, सउनि संजय मिश्रा, सउनि प्रकाश क्षीरसागर, प्रआर 228 मनीष चौधरी, रविन्द्र जमरे सैनिक महिपाल वास्कले की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
आरोपियो द्वारा कबूल की गई वारदात का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
घटना दिनांक 14/05/2024 को फरियादी सुभाष पिता भारत मेवाड़े निवासी ग्राम डोल थाना धामनोद ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 14/05/2024 को करीबन दोपहर 03.00 बजे गुलझरा हनुमान मंदिर के पिछे वह गैस की टंकिया वितरित कर रहा था। मेरी मोटर सायकल के हेण्डल मे मेरे रूपयो से भरा बैग टंगा हुआ था जिसमे 49700/- रूपये रखे थे। तभी 01 डिलक्स मोटर सायकल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आये मेरी मोटर सायकल के हेण्डल पर टंगा रूपयो का बैग लेकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 390/2024 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया