: धार सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातिय कार्य विभाग धार के सहायक संचालक सतीश सिंह को जनजातिय कार्य विभाग भोपाल के आयुक्त श्रीमन शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
Rajendra Devray
/
Wed, Dec 18, 2024
/
Post views : 281
धार सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातिय कार्य विभाग धार के सहायक संचालक सतीश सिंह को जनजातिय कार्य विभाग भोपाल के आयुक्त श्रीमन शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विशिष्ट संस्थानों में सामग्री खरीदी के लिए प्राचार्यों से फोन लगा कर पासवर्ड मांगे जाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
विदित हो कि सतीश सिंह सहायक संचालक अलीराजपुर में अपनी पदस्थापना के दौरान भी भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित हो चुके हैं और वर्तमान में भी उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय में प्रकरण दर्ज होकर प्रचलन में है। सतीश सिंह के पूर्व के आदेश में स्पष्ट लिखा था कि इन्हें प्रशासकीय या वित्तीय कार्य नहीं दिए जाएं लेकिन फिर भी वर्तमान में सिंह प्रशासकीय और वित्तीय कार्य करते हुए अनेकों आदेश अपने हस्ताक्षरों से जारी कर रहे थे।