नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेघा पाटकर ने आठवें दिन प्रशासन के आश्वासन के बाद अपना अनशन तोड़ा
धार चीखल्दा नर्मदा बचाओ आंदोलन कि नेत्री मेघा पाटकर नर्मदा घाटी में संपूर्ण पुनर्वास को लेकर लगातार अनशन कर रही थी
हजारों की संख्या के अंदर डूब प्रभावित उनके साथ उपस्थित थे मेघापटकर की हालत बिगड़ते देख प्रशासन भी सतर्क हुआ और धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा आंदोलन स्थल पर पहुंच कर दीदी से चर्चा की और कमिश्नर से ऑनलाइन चर्चा के बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद मेघा दीदी ने अपना अनशन समाप्त किया
वही सरकार की ओर से भी यह आश्वासन दिया गया कि डूब प्रभावितों की सभी समस्या का निराकरण शीघ्र ही किया जाएगा इस अवसर पर आंदोलन का समर्थन देने वाले कई संगठनों के प्रमुख व नर्मदा बचाओ के प्रमुख कार्यकर्ता के साथ सैकड़ो की संख्या के अंदर डूब प्रभावित एंव विस्थापित मौजूद रहे