धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना कानवन पुलिस द्वारा ग्राम कोद बिडवाल रोड़ स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए 08 सशस्त्र बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से दिनांक 23.08.2024 को ग्राम कोद स्थित पवनचक्की में चोरी गए कापर तार एवं दिनांक 06.07.2024 को ग्राम खिलेडी में विद्युत मंडल में चोरी गए एल्युमिनियम तार कुल मश्रुका कीमती 80,000/- रुपये को बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु जिलें के समस्त सी.एस.पी./ एस.डी.ओ.पी. महोदय, थाना प्रभारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में दिनांक 24.08.2024 को थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रामसिंह राठौर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोद में कुछ हथियार बंद बदमाश पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे है।
थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रामसिंह राठौर द्वारा मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर से SDOP महोदय बदनावर श्री शेरसिंह भूरिया के मार्गदर्शन में थाना कानवन पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुँचकर कोद- बिडवाल रोड प्रगति स्कूल के पास घेराबंदी कर पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते हुये 8 सशस्त्र बदमाशो को गिरफ्तार किया गया आरोपीयो के कब्जे से 01 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस, धारदार फालिया, लाठी, टामी सब्बल तथा तूफान वाहन क्रं. GJ-09-BF-6190 आदि जप्त किये गये एवं आरोपीयों के विरुद्ध धारा 310(4), 310 (5) बी. एन. एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. संजु पिता गौतम मईडा जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम शिरपुर थाना बाजाना जिला रतलाम
2 पंकज पिता विरु डोडियार जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खिरपुर थाना बाजना जिला रतलाम
3 मुकेश पिता प्रभु मईडा जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी खिरपुर थाना बाजना जिला रतलाम
4 दिलीप पित पुनालाल चरपोटा जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम खीरपुर थाना बाजना जिला रतलाम
5 शंकर पिता वीरजी भगोरे जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम संगेसरा थाना बाजना जिला रतलाम
6 मोहन पिता लक्ष्मण डिंडोर जाति भील उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम संगेसरा थाना बाजना जिला रतलाम
7 बंटी पिता गौतम भगोरे जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम कालियाकुण्डी थाना बाजना जिला रतलाम
8 विक्रम पिता लक्ष्मण भगोरे जाति भील उम्र 34 साल निवासी ग्राम आली थाना बाजना जिला रतलाम
पुछताछ के दौरान आरोपीयो ने दिनांक 23.08.2024 को ग्राम कोद में स्थित पवन चक्की संयंत्र से कॉपर की केबल वायर एवं दिनांक 06.07.2024 को ग्राम खिलेडी मे विध्युत मंडल के एल्युमिनिय के तार की चोरी करना भी स्वीकार किया गया। आरोपियो की निशादेही पर से थाना कानवन पुलिस द्वारा पवन चक्की संयंत्र का कॉपर केबल वायर तथा विध्युत मंडल के एल्युमिनिय तार के 03 बण्डल कुल मश्रुका कीमती 80,000 हजार रुपये को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
जप्त मश्रुका का विवरण
1. 01 देशी कट्टा मय कारतुस, 03 धारदार फालिया, तलवार, लट्ठ, टामी, सब्बल व मिर्ची पावडर व 01 तूफान वाहन GJ09 BF6190 कीमती करीब 10 लाख रुपये (डकैती की योजना के दौरान)
2 पवन चक्की संयंत्र का कॉपर केबल वायर तथा विध्युत मंडल के एल्युमिनिय तार के 03 बण्डल कुल कीमती 80,000 हजार रुपये (पूछतांछ में कबूल की गई 02 चोरियो का मश्रुका)
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसिंह राठौर, उनि. के. के. चौहान, उनि. वाय.एस. योगी, उनि. अरुण मिश्रा, उनि, अजय वर्मा, सउनि. मोहन जाट, सउनि. राजेन्द्रसिंह ठाकुर, सउनि सोबरन ओझा, सायबर शाखा प्रभारी सउनि भेरुसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक 30 रामेन्द्रसिंह, प्रधान आरक्षक 178 कुलदीप यादव, प्रधान आरक्षक 34 भारत, प्र.आर. 433 नंदकिशोर मारु, आरक्षक 630 दिनेश ओहरी,, आर. 263 रितेश मेडा, आरक्षक 1110 नितिन, आर 1089 शाहरुख, आर. 846 संजय वर्मा, आर. 1192 अजयपालसिह, आर.1149 कृष्णलाल, आर. 1105 गजेन्द्र सूर्यवंशी, आर. प्रशांत चौहान (सायबर सेल), सैनिक 119 मोहनलाल मारु, सैनिक रमेशचन्द्र राठौड सैनिक जितेन्द्र सोलंकी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक धार महोदय द्वारा समूची टीम को नगद ईनाम देने की उद्घोषणा की है।