पुलिस चौकी सिंघाना थाना मनावर के ग्राम गणपुर में संदीप पाटीदार की कपड़े की दुकान का शटर तोडकर अज्ञात आरोपियो ने कपड़े चोरी किए थे, ग्राम झापडी में एक मकान का ताला तोडकर अज्ञात बदमाश ने चोरी की थी एंव इसी माह 01 सितंबर की रात सिंघाना के अनिल गुप्ता के मकान की छत की फर्शी निकाल कर घर में घुसकर चोरी हुई थी । पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन एंव एएसपी डाॅ. इंद्रजीत बाकलवार, एसडीओपी मोनिका सिंह, टी.आई. मनावर ईश्वर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को पतारसी हेतु लगाया गया था ।
पुलिस चौकी सिंघाना द्वारा विजु पिता भुरला भील निवासी ग्राम झाई थाना टांडा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया । आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने मेमोरेंडम में अपने साथी कलचिया पिता जुवान सिंह भील ,गुड्डू पिता ज्ञाना भील, मुकेश भील, धर्मेंद्र भील निवासी थाना टांडा के साथ गणपुर कपड़े की दुकान में और अनिल गुप्ता निवासी सिंघाना के मकान में चोरी करना बताया इसके अलावा ग्राम झापडी में अपने साथी कलचिया भील, मुकेश भील के साथ घर का ताला तोडकर चोरी करना बताया । आरोपी की निशादेही पर उसके हिस्से में आये रुपए में से बचे हुए 17000/- रुपए नगदी, कपड़े अन्य मश्रुका जप्त किया गया ।आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय मनावर भेजा गया । शेष फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।
टीम में चौकी प्रभारी सिंघाना उपनिरीक्षक प्रकाश सरोदे, ASI सुखदेव अलावे, HC शेर सिंह बघेल, HC रमा रावत, आरक्षक रमेश मोरे, आरक्षक ओमप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा ।