"दंड नही, न्याय" के सिद्धांत को धार पुलिस ने किया चरितार्थ।
दिनांक 05.07.2024 को धार पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बख्तावर मार्ग स्थित श्याम आटो पार्टस में व्यापारी समर्पण खत्री के मकान में दबिश देकर कुल 1 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा, 21 ग्राम अवैध एम.डी. पावडर, 02 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर व 05 नग अल्फाजोल टेबलेट जप्त कर विवेचना में लिया गया था।
मुखबिर ही निकला उक्त घटना का षडयंत्रकारी।
व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में घटना को षडयंत्रपूर्वक घटित करने में आरोपी हरीश जायसवाल द्वारा चोरी की गई सिम का उपयोग कर पुलिस को मिथ्या मुखबिर सूचना देकर घटना कारित की गई।
आरोपी हरीश जायसवाल पर रतलाम जिले में दर्ज है हत्या का प्रकरण।
आरोपी हरीश के तार रतलाम के ड्रग्स (मादक पदार्थ) सप्लायर से जुडे होना पाए गए।
आरोपी हरीश के उक्त षडयंत्र में उसके रतलाम के रिश्तेदार भी शामिल होना पाए गए।
पुलिस अधीक्षक धार द्वारा धार पुलिस की उक्त टीम को घटना की वास्तविकता का पता लगाकर षडयंत्र का खुलासा करने पर 10,000/- रुपये नगद इनाम की उद्घोषणा की है।
दिनांक 05.07.2024 को धार पुलिस ने अवैध गांजे की डिलीवरी की मुखबिर सूचना मिलने पर हटवाडा अंग्रेजी शराब दुकान के सामने श्याम आटो मोबाईल की दुकान के उपर बने संदेही समर्पण पिता श्यामसुंदर खत्री के मकान की सघन तालाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान के दूसरी मंजिल पर रखी बिस्तर की पेटी में कुल 01 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा, 21 ग्राम अवैध एम.डी. पावडर, 02 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर व अल्फाजोल टेबलेट मिली, जिसे धार पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली धार में अपराध क्रमांक 401/24 धारा 8/20,8/21,8/22 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान ही मौके पर पाए गए तथ्यो, तकनीकी साक्ष्य व संदेही समर्पण खत्री से पूछतांछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर किसी अज्ञात बदमाश द्वारा अपराधिक षडयंत्र रचकर उक्त अवैध मदाक पदार्थ को व्यापारी समर्पण खत्री के घर की दूसरी मंजिल पर रखी बिस्तर पेटी के अंदर पूर्व से रखकर पुलिस को सूचना देना प्रतीत हुआ ।
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए "दंड नही न्याय होगा" के सिद्दांत को ध्येय बनाकर, उपरोक्त षडयंत्र में शामिल मूल आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार व सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा के नेतृत्व में 01 विशेष टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
इसी तारतम्य में थाना कोतवाली एवं सायबर शाखा धार टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए घटनास्थल व आसपास के लोगो से बारिकी से पूछतांछ की एवं घटनास्थल व उसके आसपास लगा धार शहर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो को चेक किया गया तथा सायबर सेल की विशेष सहायता लेकर तकनीकी साक्ष्य संकलित कर षडयंत्रकर्ता आरोपी हरीश पिता बाबुलाल जायसवाल निवासी बख्तावर मार्ग धार को नामजद चिन्हित कर अभिरक्षा में पूछतांछ की गई। तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। विवेचना के दौरान आरोपी हरीश जाससवाल द्वारा अपने रतलाम जिले के रिश्तेदार (मांसी के लडके) धीरज पिता मनोज जायसवाल के साथ मिलकर रतलाम के आनंद कालोनी में रहने वाले ड्रग्स सप्लायर फैजल पिता अतीक अहमद से उक्त मादक पदार्थ खरीदना पाया गया। तथा समर्पण खत्री के दूसरी मंजिल पर लगे लोहे के गेट के ताले की चाबी कुछ दिन पूर्व चुराकर घटना के 01 दिन पूर्व रात्रि में अवैध रुप से घुसकर बिस्तर पेटी में उक्त मादक पदार्थ षडयंत्रपूर्वक रखना पाया गया है।
षडयंत्रकर्ता हरिश जायसवाल द्वारा स्वयं अपने पडोसी समर्पण खत्री के घर पर मादक पदार्थ रखकर पुलिस को मिथ्या मुखबिर सूचना देकर उसके घर की तलाशी करवाने पर प्रकरण में आरोपी हरिश के विरूद्ध धारा 58 (2) एनडीपीएस एक्ट व धारा 229, 329(4), 61(2) BNS में धाराओ का ईजाफा कर गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज माननीय न्यायालय धार के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।
साथ ही आरोपी हरिश जायसवाल द्वारा फरियादी दीपक यादव के मोबाईल फोन से सिम चुराकर उक्त घटना षडयंत्रपूर्वक घटित करने पर फरियादी दीपक यादव की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली धार पर अपराध क्रमांक 402/24 धारा 303(2) BNS का दिनांक 06.07.2024 को पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपीगण
1 हरीश पिता बाबुलाल जायसवाल जाति कलाल निवासी बख्तावर मार्ग धार थाना कोतवाली जिला धार (गिरफ्तार दिनांक 09.07.2024)
2 धीरज पिता मनोज जायसवाल निवासी आनंद कालोनी रतलाम
3 फैजल पिता अतीक अहमद निवासी आनंद कालोनी रतलाम
आरोपी हरीश को गिरफ्तार करने में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सुनील शर्मा, उनि अशोक लहरी, उनि प्रशांत गुंजाल, प्रआर. आशिफ शेख. प्रआर. सुनील यादव, प्रआर. योगेश शर्मा, आर. शुभम सिंह जादौन, आर. शिव वास्कले, आर. राजेन्द्र पंवार, आर. संजय, आर. गोविंद, आर. देवेन्द्र एवं सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. विजय सिंह भाटी, प्रआर. राजेश सिंह चौहान, आर. अनिल सिंह बिसी, आर. अंकित सिंह रघुवंशी, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. राहुल जायसवाल, आर. रोहित नरगावे, मआर. दुर्गा नारवे, मआर. रिंकु रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी हरिश से धार पुलिस लगातार पूछतांछ कर रही है।