यूनाइटेड किंडम में एमएससी मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई करेगी धार की आयुषी
वाल्मिकी समाज की बेटी आयुषी पिता दिनेश खोडे को राष्ट्रीय स्तरीय सरकारी छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है, जिसके तहत वो यूनाइटेड किंडम में एमएससी मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई करेगी। आयुषी इंग्लैंड के एक प्रमुख विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्ति करेगी। उनका चयन एक कड़ी प्रतियोगिता के बाद हुआ है। इस उपलब्धि पर समाज के वाल्मिकी युवा शक्ति ग्रुप के अध्यक्ष जितेंद्र खोडे उस्ताद, उपाध्यक्ष शंकर खोडे, रोहित खोडे, सचिव राहुल खोडे, गोलू दारोगा, कोषाध्यक्ष कारण खोडे, मीडिया प्रभारी सुनील मेवाती, सचिन खोडे, एवं सदस्य विक्रम खोडे, सेलू सर, भोला बाबा, शुभम खोडे, विपिन खरे एवं समाज के लोग उपस्थित थे। वाल्मिकी समाज धार द्वारा वाल्मिकी समाज की बेटी को शुभकामनाएं दी जो समाज में शिक्षा और संघर्ष के लिए एक प्रेरणा बनी ।