सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के शीतकालीन सत्र प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंदो को ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरण
प्रतापगढ़ / सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ का शीतकालीन सत्र प्रोजेक्ट कुमकुम सरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत जरुरतमंद बच्चों और अन्य जरूरतमंद को अधिक से अधिक स्वेटर व कंबल बांटने का लक्ष्य तय किया गया था इस परियोजना के तहत सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर प्रतापगढ़ नगर के जूना मंदिर स्कूल,तलाई मोहल्ला आंगनबाडी माली खेड़ा आंगनबाडी तथा आमली खेड़ा स्कूल व चतरियाखेड़ी स्कूल में आदि अन्य जगह 300 से अधिक बच्चो को गर्म वस्त्र तथा 150 से अधिक कम्बल वितरण किये ।
सभी जगह बच्चों द्वारा सकल जैन महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों का स्वागत बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।बच्चों का उत्साह तथा खुशी देखकर सभी सदस्यों के लिए यह प्रोजेक्ट एक बहुत अच्छा अनुभव साबित हुआ।
स्वेटर व कम्बल वितरण के लिये कुमकुम सरिया दीप्ति चंडालिया समता चिप्पड़ सरोज बण्डी संगीता नलवाया अनिता शाह रोमा नगरीवाला हर्षा सांखला सविता तडवेचा अमिता जैन सीमा पोरवाल हर्षिता जैन श्रुति चंडालिया आरती भटेवरा रिया डोसी शुभी जैन निरल करनपुरिया दीपिका मेहता भावना गांधी डिंपल फाफरिया नम्रता पाड़लिया निष्ठा नलवाया उपस्थित रहे। सकल जैन महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों के सहयोग से यह प्रोजेक्ट निर्विघ्न सम्पन्न हुआ।इस नेक कार्य को करने व उसमें सहयोग प्रदान करने के लिए प्रकोष्ठ परिवार के सभी सदस्यों का सकल जैन समाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।