जिला बदर आरोपी दुसरी बार जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लघंन करने पर पुलिस की गिरफ्त मे
अपराध क्रमांक 301/2024 धारा 14, 15 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990
मंशाराम पिता नत्थु बिल्लोरे जाति चमार उम्र 56 वर्ष निवासी चिखल्दा बसाहट नर्मदानगर
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह साहब ने जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारीयो को इनामी, फरारी एवं जिला बदर आरोपियों के खिलाफ चैकिंग और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री मनोजकुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला बदर,स्थाई वारंटियों की धरपकड़ व अवैध शराब जुआ, सट्टा के अपराधो की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी निरी. राजेश यादव व चौकी प्रभारी नारायणसिंह कटारा के नेतृत्व मे टीम गठित की गई। जो आज दिनांक 02.05.2024 को विश्वसनीय मुखबीर से सुचना मिली की चौकी निसरपुर अंतर्गत जिला बदर आरोपी मंशाराम पिता नत्थु बिल्लोरे जाति चमार अपने घर के सामने घुम रहा है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी उनि एन.एस कटारा द्वारा टीम गठित की गई । जिस पर से सउनि भुवान चौहान को मय पुलिस फोर्स व पंचान के साथ जिलाबदर आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी मंशाराम घर के अंदर घुसकर छत पर जाकर छुप गया जिसे पुलिस टीम ने घर से बाहर निकाला व आरोपी से श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय, जिला धार के जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के बारे मे पुछताछ की तो आरोपी कोई संतोष जनक जवाब नही दे पाया और न ही जिलाबदर के संबंध मे दस्तावेज पेश कर पाया। जो आरोपी का उक्त जुर्म 14, 15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत् आरोपी को पंचान के सामने विधिवत् गिरफ्तार किया। जिला बदर आरोपी मंशाराम के विरुद्ध थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 301/2024 धारा 14, 15 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय कुक्षी पेश किया जायेगा। आरोपी मंशाराम द्वारा पुर्व मे भी जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया गया है।
नोटः- आरोपी मंशाराम के विरुद्ध पुर्व मे भी थाना कुक्षी पर हत्या, चोरी, नकबजनी, छेडछाड़, जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।
इनकी रही सराहनीय भुमिकाः- थाना प्रभारी कुक्षी निरी. राजेश यादव, उनि एन.एस कटारा, सउनि भुवान चौहान, प्रआर. 828 अरविंद डावर, आर. 90 गोरव, आर. 852 विरेन्द्र, आर. 469 अरुण