*सीएससी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।*
सीएससी वीएलई की जिला स्तरीय बैठक 29 नवंबर शुक्रवार को जिला सहकारी संघ मर्यादित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय खरगोन में आयोजित हुई।
जिसमें भोपाल ऑफिस से पधारे सीएससी राज्य परियोजना प्रबंधक संजय नगरिया सर ,आधार सेवा प्रमुख अनुराग सर बीमा प्रमुख रवि सिंह जी उपस्थित रहे, जिसके दौरान सीएससी जिला प्रबंधक गणेश कुमार जोशी, राहुल चौहान के साथ राज्य टीम के अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस वर्कशॉप में राज्य परियोजना प्रबंधक सर के द्वारा VLE को आगामी आने वाली नई सेवाएं जैसे 70+आयुष्मान कार्ड किसान KYC ई स्टांप एवं उपार्जन के बारे में अवगत कराया गया साथ ही सीएससी से चल रही सेवाएं जैसे बैंकिंग लोन बाजार,किसान कार्ड,आयुष्मान कार्ड, फिशरी पंजीयन एवं अन्य महत्वपूर्ण सर्विस के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ समस्त जनकल्याणकारी तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं उनकी समस्या से संबंधित सुझावों को सुना। रवि सिंग सर द्वारा बीमा रेल टिकट बुकिंग,फास्टेग कार्ड, टेली लॉ पंजीयन,ई स्टोर के साथ CSC की अन्य सर्विस के बारे में जानकारी दी गई अनुराग कुमार सर द्वारा CSC आधार सर्विस व CSC UCL आधार सेंटर संचाल के बारे मे बताया गया साथ ही जिले मे अच्छा कार्य करने वाले 15 VLEs को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया।