: लोकसभा निर्वाचन हेतु विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण में पहुँचे ज़िले के पुलिस कप्तान पुनीत गहलोत, सभी एसपीओ को मेहनत और लगन से निर्वाचन ड्यूटी करने हेतु किया अभिप्रेरित
*ज़िम्मेदारी से ड्यूटी कर लोकतंत्र के महापर्व में दे अपना अमूल्य योगदान - एसपी गेहलोद*
*लोकसभा निर्वाचन हेतु विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण में पहुँचे ज़िला पुलिस कप्तान , सभी एसपीओ को मेहनत और लगन से निर्वाचन ड्यूटी करने हेतु किया अभिप्रेरित*
*बड़वानी ज़िला पुलिस मुख्यालय पर 450 एसपीओ को दिया गया प्रशिक्षण*
*मतदान दिवस पर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे ड्यूटी*
*उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा महेश सुन्नैया और उप पुलिस अधीक्षक अजाक जितेंद्र भास्कर ने सभी एसपीओ को सिखलाई मतदान दिवस ड्यूटी की बारीकियाँ*
*इसके साथ ही समस्त एसपीओ ड्यूटी के साथ अपना मताधिकार भी प्रयुक्त कर सके इस हेतु इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) की कार्यवाही भी की गई पूर्ण*
आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुवे मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की ड्यूटी लगाई जाना प्रस्तावित है , जिनकी नियुक्ति ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल फटिंग द्वारा लिखित आदेश के द्वारा की गई है । उक्त एसपीओ मतदान दिवस के दिन पुलिसकर्मियों के साथ मतदान केंद्रों पर ड्यूटी निभायेंगे ।
इसी तारतम्य में आज ज़िला पुलिस द्वारा बड़वानी मुख्यालय पर वृहद् स्तरीय प्रशिक्षण शाला का आयोजन किया गया ।
एसपीओ को ज़िला पुलिस कप्तान श्री पुनीत गेहलोद ने स्वयं उपस्थित होकर संबोधित किया एवं लोकसभा निर्वाचन में उनकी अहम भूमिका के बारे में बतलाते हुवे अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा से करने हेतु अभिप्रेरित किया ।
उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा महेश सुन्नैया और उप पुलिस अधीक्षक अजाक जितेंद्र भास्कर ने मतदान दिवस ड्यूटी के दौरान 100 मीटर 200 मीटर के नियम , क़ानून व्यवस्था प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया एवं साथ ही पुलिस अधिकारियों के नंबर साझा किए ताकि आकस्मिक स्थिति में तत्काल एसपीओ पुलिस से समन्वय स्थापित कर सके ।
इसी के साथ कोई एसपीओ ड्यूटी के चलते अपने मताधिकार से वंचित ना रह जाए इस हेतु सभी एसपीओ की इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट संबंधी कार्यवाही भी पूर्ण की गई ।
डीएसपी अजाक द्वारा बताया गया है कि आगामी दिनों में शेष बचे एसपीओ को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा