डालर ने बदली किसानों की किस्मत
देश में किसानों के चेहरे पर चमक है वही मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की अंजड़ मंडी में किसानों के चेहरे पर भी चमक दिखाई दे रही है
मंडी के अंदर डॉलर की बम्पर आवक हो रही है वही डालर के उत्पादन एव भावो से किसानों के चेहरे खिल गए हैं डॉलर के भाव 10200 के ऊपर चले गए हैं
निमाड़ क्षेत्र में बड़वानी जिले के किसान इस समय डॉलर बेचने के बाद प्रसन्न नजर आ रहे हैं वहीं अंजड़ मंडी के अंदर भी डॉलर की आवक निरंतर बड़ रही है प्रतिदिन 100 से 150 वाहन प्रतिदिन आ रहे हैं पिछले दो वर्षों मे अंजड़ डॉलर खरीदी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है दूर-दूर से किसान यहां पर डॉलर बेचने आ रहे हैं वहीं खंडवा खरगोन धामनोद कुक्षी बड़वानी मंडी से भी अधिक भाव अंजड़ मंडी में मिलने से किसानों खुश है साथ व्यापारी भी खुश है वहीं नगर अंजड़ को डालर हब के रूप में एक नई पहचान मिली है वही नगर के डॉलर व्यापारी भी पूरे जोश और उत्साह के साथ डॉलर खरीदी का काम कर रहे हैं और समयबद्ध भुगतान के होने से किसानों को राहत है किसान खुश नजर आरहे है
अंजड़ कृषि उपज मंडी के सचिव अनिल उजले ने बताया कि डॉलर के अछे भाव मिलने से और व्यापारी भी मंडी के अंदर डालर के अच्छे भाव देकर के किसानों के लिए अच्छा वातावरण बना रहे हैं जो कृषि उपज मंडी अंजड़ और व्यापार जगत के लिए आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा