अंजड़ नगर परिषद की लापरवाही से मटन मार्केट में नाले की स्लैब हुई 6माह पूर्व हुई क्षति ग्रस्त दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
आज नगर अंजड़ में मटन मार्केट में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई गनीमत रही की कोई भी जन हानि नहीं हुई
नगर अंजड़ के वार्ड नंबर 14 के मटन मार्केट में नाले पर बनी सड़क किनारे कांक्रीट स्लैब जगह-जगह से टूट गई है जिससे 4 फिट का खड्डा होगया आने जाने वाले वाहन चालकों को यह गड्ढा दिखाई नही देता ऐसी वजह से आये दिन वाहनो की दुर्घटना होती रहती है चार पहिया वाहन के अलावा दो पहिया वाहन चालक भी दुर्घटना के शिकार होरहे है क्षेत्र के वासियों ने कई बार इस संबंध में नगर पालिका को शिकायत की लगभग 6माह से खुली पड़ी इस नाले की स्लेप डैमेज होगयी है गड्ढे चालकों को दिखाई नहीं देते है
आज भी करीब 5:00 बजे एक कारआ रही थी तब दुर्घटनाग्रस्त हो गई मौके पर कई लोगों की भीड़ जमा होगई है
आम जनता ने नगर पालिका की इस लापरवाही पर बड़ा आक्रोश जताया है आए दिन यहां पर घटना दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन नगर पालिका ईस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है आपको बता दे कि इस जगह पर सोमवार को बाजार भी लगता है और बाजार के अंदर काफी भीड़ रहती है और बाजार के रोज भी कई घटना दुर्घटनाएं होती है कई लोग इस नाले के अंदर गिर जाते हैं लेकिन नगर पालिका की लापरवाही का आलम यह है कि नगर पालिका इसके ऊपर कोई ध्यान पिछले 6 माह से ध्यान नहीं दे रही है आए दिन घटना दुर्घटना हो रही है नगर पालिका को कोई समस्या से कोई लेना-देना नहीं है ऐसा लगता है कि शहर के अंदर नगर पालिका का कोई मैनेजमेंट नहीं रहा है रामभरोसे चलरही है नगरपरिषद नगर पालिका के अध्यक्ष से लेकर वार्ड पार्षद तक सभी को इस समस्या को लेकर बता चुके है इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जनता के अंदर आक्रोश है जनता की मांगे की जो नाले कि टूटी हुई स्लेप तत्काल भरी जाय उसे शीघ्र ही व्यवस्थित तरीके से की जाय ताकि घटना दुर्घटनाओं से बचा जा सके