Rajendra Devray / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 38



0-3936x1728-0-0#पी एम श्री शासकीय हाईस्कूल, बड़वानी में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने *“ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण”* विषय पर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक एवं सार्थक चित्रों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान श्री प्रमोद शर्मा एवं श्रीमती सुशीला चौहान जिला शिक्षा अधिकारी जिला बड़वानी। दोनों के द्वारा निरीक्षण किया गया व ऊर्जा संरक्षण के प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती संध्या दशोरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्रीमती सुनीता खान का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र — सचिन सेंगर, अंबराम अवासे, साजन अवासे, प्रदीप मोरे, मनीष डूङवे, सुरेश अलावे एवं विजय निगवाले सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट चित्र प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
*विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें ऊर्जा संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन