*न्यायोत्सव -विधिक सेवा सप्ताह के तहत हुवा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*
तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में माननीय प्रधान एवम जिला न्यायाधीश महोदय श्री एम के जैन साहब के निर्देशन में मधयप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार न्यायोत्सव के तहत दिनाक 04-11-2024 से 09-11-2024 तक विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से विधिक जागरूकता फैलायी जाना है,जिसमे विधिक सेवा के क्षेत्र उनकी जिम्मदारियों का बोध कराने के उदेश्य से अभियान चलाया गया , जिसके तहत अंजड़ की शिक्षण संस्था पायोनियर पब्लिक स्कूल में "पर्यावरण संरक्षण ,महिला एवं बाल अपराध एवम विधिक सेवा योजनाओ के विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निबंध प्रतियोगिता में पायोनियर स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ भाग लिया । उक्त न्यायोत्सव की शुरुवात करते हुए तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवम मजिस्ट्रेट सुश्री सोनम शर्मा ,एवम मजिस्ट्रेट निरजकुमार सोनी ने स्कूल के बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप उद्बोधन देते हुए कहा कि आप लोग हमारे भारत देश के कानून का सम्मान करें और किसी भी प्रकार से अपराधों में लिप्त न हो ,स्कूल की छात्रोओ को उनके साथ किसी भी प्रकार से किसी के द्ववारा गलत हरकत की जाती है तो वे तुरंत पुलिस थाने में रिपोर्ट करे,क्रायक्रम में स्कूल संचालक कमल पाटीदार के साथ उनका पूरा विद्यालय परिवार उपस्तिथ था,,कार्यक्रम के अंत मे सभी ने एक साथ संकल्प लिया कि वह प्रत्येक व्यक्ति को विधिक सेवा योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे,